{"_id":"5fe0fb3c8ebc3e40cf52df10","slug":"death-of-tusker-elephant-due-to-high-altitude-line-a-case-under-ae-and-je-registered-under-wildlife-act-halduchod-news-hld4082327172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टस्कर हाथी की मौत, एई और जेई के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टस्कर हाथी की मौत, एई और जेई के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मृत हाथी को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। दुम्काबंगर बच्चीधर्मा गांव में सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौके पर मौत हो गई। पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को खेत में ही दफना दिया। साथ ही बिसरा जांच के लिए बरेली भेज दिया। वन विभाग ने मामले में बिजली विभाग के एई और जेई के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुम्काबंगर बच्चीधर्मा गांव में सोमवार सुबह तड़के पांच बजे बिजली गुल हो गई। कुछ समय बाद ग्रामीण खेत पर काम के लिए पहुंचे तो देखा कि किसान लक्ष्मी दत्त के खेत में एक हाथी मरा पड़ा है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रधान रुक्मिणी नेगी को दी। ग्रामीणों की सूचना वनकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल और डॉ. हिमांशु पांगती की निगरानी में टस्कर का पोस्टमार्टम कराया गया।
सात घंटे चली पोस्टमार्टम की कार्रवाई बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। हाथी की उम्र पंद्रह साल थी। झूलती हुई हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई। मामले में एई और जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी संजीव कुमार, वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी, गौला रेंज के डिप्टी रेंजर प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टस्कर हाथी की सूंड 11 हजार केवी की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हाईटेंशन लाइन के तार मौके पर झूल रहे हैं। इस कारण करंट लगने से हाथी की मौके पर मौत हो गई। मामले में प्रथमदृष्टया बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। बिजली विभाग के स्थानीय जूनियर इंजीनियर एवं सहायक इंजीनियर के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरपी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी गौला
विभागीय स्तर पर ऐसी कोई लापरवाही नहीं की गई है। हाथी के मौत वाली जगह पर सर्वप्रथम पेड़ की टहनी तोड़ी गई है। इससे हाथी विद्युत तार की चपेट में आ गया होगा और संभवत: करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उस जगह से बिजली का टूटा हुआ इंसुलेटर भी मिला है। झटके से बिजली का टूटना प्रतीत हो रहा है।
मनोज पांडे, एसडीओ विद्युत खंड लालकुआं