{"_id":"58f26c504f1c1b1c11cf6226","slug":"death-of-tigress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख के कारण हुई थी बाघिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख के कारण हुई थी बाघिन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
tiger attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की देचौरी रेंज में मृत मिली बाघिन की मौत का खुलासा हो गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन की मौत भूख से होना बताया जा रहा है। डीएफओ नेहा वर्मा के अनुसार बाघिन की उम्र लगभग 13 साल के आस-पास की है।
विज्ञापन
उसके शिकार करने वाले दातों के साथ ही अन्य सारे दांत टूट चुके थे, जिस कारण वह शिकार मारने में असमर्थ थी। बता दें कि शुक्रवार को देचौरी रेंज कर्मियों को लदुआगाढ नाले से सादनी कक्ष संख्या चार में एक बाघिन का शव बरामद हुआ था। इसका शनिवार को रेंज कंपाउंड में पशु चिकित्सक डॉ. डीके आर्या व डॉ. दुष्यंत कुमार द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते, रेंजर किरन साह, कृपाल सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन