{"_id":"68853fa0bec7263441074dda","slug":"death-of-the-system-post-mortem-of-responsibilities-nainital-news-c-238-1-shld1020-116969-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्यवस्था की मौत, जिम्मेदारियों का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्यवस्था की मौत, जिम्मेदारियों का पोस्टमार्टम
Sun, 27 Jul 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल जिला कारागार के समीप स्थित पोस्टमार्टम हाउस उपेक्षा की मार झेल रहा है। बिल जमा नहीं होने के चलते पोस्टमार्टम हाउस की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। इससे आपातकालीन स्थिति में रात को होने वाले पोस्टमार्टम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमरा बंद हो तो दिन में भी उजाले की दिक्कत होती है। बिजली कटने से वहां लगे डीप फ्रीजर भी बंद पड़े हैं।
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में जिला कारागार के समीप पोस्टमार्टम हाउस है। यहां प्रतिमाह 10 से 15 पोस्टमार्टम किए जाते हैं। आपातकालीन स्थिति में अधिकारियों की अनुमति के बाद रात को भी पोस्टमार्टम होते हैं। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के चलते ऊर्जा निगम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। इस कारण पोस्टमार्टम हाउस में न डीप फ्रीजर चलती हालत में हैं, न ही वहां रात को बिजली की कोई व्यवस्था है। दो दिन पूर्व रात को पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम के कहने पर ऊर्जा निगम की ओर से बिजली का कनेक्शन तब कुछ समय के लिए जोड़ा गया था। पोस्टमार्टम हाउस की हालत भी बदहाल है, जिसकी काफी समय से मरम्मत नहीं की गई है।