फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death By Train In Kichcha

व्यापारी नेता दुर्गेश गुप्ता की मां की रेल से कटकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death By Train In Kichcha
शकुंतला देवी की फाईल फोटो - फोटो : KITCHHA
किच्छा। देवभूमि व्यापार मंडल के संगठन मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुर्गेश गुप्ता की बुजुर्ग माता शकुंतला देवी (70) की रेलगाड़ी से कटकर मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कई व्यापारियों ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन

लोनिवि निरीक्षण भवन के पास रहने वालीं शकुंतला के घर के पूर्वी छोर पर रेल लाइन है। शकुंतला किसी काम से मंगलवार शाम पुरानी मंडी गईं थीं। बताया जा रहा है कि वापसी पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण वे अपने घर के पास से रेल लाइन को पार करते समय वह बरेली से लालकुआं जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर सत्य पथ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, महामंत्री गौरव अरोरा, विवेकदीप सिंह, हरीश खानवानी, गुलशन सिंधी, अवतार सिंह, आप नेता कुलवंत सिंह, सचिन चावला आदि ने शोक जताया है। इधर पुलिस के पंचनामे की कार्रवाई में ढाई घंटे की देरी से परिजनों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed