{"_id":"60f713918ebc3e6d99166924","slug":"death-by-ateck-of-leopard-haldwani-news-hld431848860","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट के पाली भेरंग गांव में तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट के पाली भेरंग गांव में तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को मार डाला
विज्ञापन
गणेश (फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के पाली भेरंग गांव में तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को निवाला बना लिया। सूचना पर वन विभाग, राजस्व और पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
पाली भेरंग गांव के अर्जुन राम का 10 वर्षीय बेटा गणेश कुमार उर्फ गोकुल मंगलवार शाम छह बजे अपनी बहन ममता और पड़ोस की दूसरी बच्ची कंचन के साथ सामान लेने दुकान पर गया था। लौटते समय सस्ता गल्ला की दुकान के पास अचानक तेंदुए ने हमला कर उसे दबोचा और खेतों की ओर ले गया।
ममता के चीखने पर गल्ला विक्रेता त्रिभुवन पंत और ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया। तेंदुआ कुछ दूरी पर खेतों में गणेश को छोड़ गया। ग्रामीण वहां पहुंचे तो मासूम की मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे के पिता अर्जुन कुमार मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग
ग्राम प्रधान पुष्पा देवी और प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने प्रशासन से इस तेंदुए को आदमखोर घोषित करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर रेंजर मनोज सनवाल, एसओ दिनेश बल्लभ, आरएसआई विजय पंत ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।