फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of retired female home guard found in a closed room in haldwani

Haldwani: बंद कमरे में मिला रिटायर्ड महिला होमगार्ड का शव, किराये के घर में अकेली रहती थीं मुन्नी देवी

Thu, 16 Jan 2025 10:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 Jan 2025 10:47 AM IST
सार

रामपुर रोड पर किराये के मकान में रहने वालीं रिटायर्ड होमगार्ड मुन्नी देवी का बुधवार को शव मिला। वह मकान के एक कमरे में अकेली रहती थीं। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Dead body of retired female home guard found in a closed room in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रामपुर रोड पर किराये के मकान में रहने वालीं रिटायर्ड होमगार्ड मुन्नी देवी का बुधवार को शव मिला। वह मकान के एक कमरे में अकेली रहती थीं। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

 

 

मुन्नी देवी (60) रामपुर रोड की गली नंबर 10 में रहती थीं। उनके बेटे और पति की पहले ही मौत हो चुकी है। मुन्नी देवी अक्सर घर के बाहर बैठती थीं। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर बीमार रहती थीं और तीन-चार दिन से घर के बाहर नजर नहीं आईं। बुधवार को कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज और सीओ पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो मुन्नी देवी का शव बेड पर पड़ा था। चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed