फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of child found after four days in drain in haldwani

Haldwani: नाले में बहे बच्चे की पांच दिन बाद मिली लाश, लोगों ने गूल में फंसा देखा शव; आठ साल का था रिजवान

Mon, 05 Aug 2024 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव रविवार को करीब 12 किलोमीटर दूर जयपुरबीसा के पास सिंचाई नहर में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को लेकर मोर्चरी पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Dead body of child found after four days in drain in haldwani
नाले में बहे बच्चे की चार दिन बाद मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव रविवार को करीब 12 किलोमीटर दूर जयपुरबीसा के पास सिंचाई नहर में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को लेकर मोर्चरी पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

31 जुलाई की शाम करीब पांच बजे इंदिरानगर निवासी मोहम्मद हसनैन का बेटा रिजवान दुकान में कुछ सामान खरीदने गया था। बारिश के चलते इंदिरानगर नाला उफान पर था। इस बीच मासूम नाले में बह गया था। तीन दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: जिगर के टुकड़ों को पढ़ने भेजा था...अव्यवस्थाओं से लड़ने नहीं, छात्रावास में दुश्वारियों का वास

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जयपुरबीसा के किसान सिंचाई कर रहे थे। तभी पुलिया के नीचे कुछ फंस गया। जब किसान ने लकड़ी डालकर पुलिया को खोला तो अटका हुआ शव बाहर निकल आया। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सीओ नितिन लोहनी और एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने शव को निकलवाकर रिजवान के परिजनों को बुलाया।


शिनाख्त के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव जब घर पहुंचा तो कॉलोनी में करुण क्रंदन की आवाज गूंजती रही। माता-पिता के विलाप को देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रविवार शाम मासूम का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed