फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body found in Maldhanchod under suspicious circumstances

मालधनचौड़ में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Maldhanchod under suspicious circumstances
रामनगर मालधन में युवक की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर/मालधनचौड़ (नैनीताल)। ग्राम मालधन चौड़ क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। शव के पास युवक की मोटरसाइकिल और तंत्रविद्या से जुड़ा सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मालधन क्षेत्र के आनंदनगर पीपलपड़ाव निवासी धर्मवीर (28) पुत्र स्व.किशनलाल सैनी दोपहर तक घर लौटने की बात कहकर सोमवार सुबह किसी व्यक्ति के साथ गया, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर का शव ढेला बैराज के पास से बरामद किया। शव की शिनाख्त उसके भाई रामपाल ने की। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम रचिता जुयाल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। मालधन चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्ट्या धर्मवीर हादसे का शिकार हुआ है। उसके बाएं कान के पास पत्थर से चोट के निशान हैं और उसके दोनों कानों से खून आया था। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, मामले ने पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौके पर मिली बाइक और तंत्रविद्या का सामान
शव से कुछ दूरी पर धर्मवीर की बाइक खड़ी थी, जिसमें एक थैला टंगा था। उसमें तंत्रविद्या का सामान जैसे इंदरजाल किताब, हनुमान चालीसा, उल्लू के नाखून, बाहरसिंगा के सींग, सिंदूर सहित 50 से अधिक वस्तुएं थी। एक गिलास, एक कच्ची शराब का पाउच मौके पर मिला। जिससे प्रतीत होता है कि धर्मवीर तंत्रमंत्र करने यहां आया था। धर्मवीर की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था धर्मवीर
मां ओमवती के अनुसार उसका सबसे बड़ा बेटा रामपाल, उसके बाद धर्मवीर, भंजन लाल और महावीर हैं। सभी मेहनत-मजदूरी करते हैं। छोटे भाई भजनलाल ने बताया कि धर्मवीर किसी बड़े भगत के साथ अधिक रहता था, उससे ही तंत्र-मंत्र की विद्या सीखता था। घर से सोमवार सुबह दस बजे कोई भगत उसे अपने साथ लेकर गया था, तब से ही धर्मवीर का मोबाइल नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed