फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughters flag in the district

जिले में बेटियों ने मारा मैदान

Sun, 22 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 22 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Daughters flag in the district
जिले में बेटियों का परचम - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार जिले में बेटियों ने नाम रोशन किया है। जिले की मेरिट में पहले पायदान पर तीनों बेटियां निर्मला कान्वेंट स्कूल की दिया, प्रज्ञा के अलावा आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल हल्द्वानी की रिया जोशी रहीं हैं। तीनों को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि मेरिट में दूसरे नंबर पर 96.8 प्रतिशत हासिल कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के धवल रतूड़ी और इंस्प्रेशन स्कूल के अमूल्य गौड़ ने 96. 6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाने में कामयाबी पाई है।   

विज्ञापन


सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे घोषित होना था लेकिन सुबह साढ़े 10 बजे से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम नेट पर आने लगे। जबकि सीबीएसई की वेबसाइट पर स्कूल परीक्षा परिणाम 12 बजे के बाद खुल सका। परीक्षा में अच्छे अंक देखकर पब्लिक स्कूलों के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में निर्मला की दिया, प्रज्ञा और बिडला की रिया जोशी ने जिले में टाप कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


इंस्प्रेशन स्कूल के अमूल्य गौड़ ने मेरिट में तीसरा स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।  इसी तरह केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी के अजय कांडपाल और मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की चाहत ने  96 प्रतिशत पाकर चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 95.8 प्रतिशत पाकर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के राहुल सिंह बिष्ट और बिडला स्कूल हल्द्वानी की श्वेता बसेरा ने जिले की मेरिट में पांचवां स्थान पाया है। जबकि 95.6 प्रतिशत अंक छठें स्थान पर बिडला स्कूल की अनुष्का बोरा, अस्मिता पांडे और निर्मला कान्वेंट की उदिता पंत रहीं। 

इसके अलावा बिडला स्कूल की नैना चम्याल, आकांक्षा बिष्ट, गायत्री कांडपाल और सेंट थेरेसा स्कूल के सक्षम अरोरा ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर सातवां स्थान पाया है। बिडला स्कूल की रुचिका गोस्वामी और दीक्षा परंगाई ने मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया है। बिडला स्कूल के धवल पांडे ने 95 प्रतिशत पाकर मेरिट में नवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह डीएवी स्कूल की नमिता वर्मा ने 94.8 अंक पाकर 10 वां स्थान पाया है।   

इसके अलावा सेंट पॉल्स स्कूल के नीरज कार्की ने 94.6 प्रतिशत, इंस्प्रेशन स्कूल के शोभित मेहता ने 94. 4 प्रतिशत, निर्मला स्कूल की भूमिका चिलवाल ने 94.4 प्रतिशत, सृष्टि जोशी ने 94.2 प्रतिशत, यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल के अभिषेक थुवाल, इंस्प्रेशन स्कूल के सुयश महर, सेंटपॉल्स स्कूल के हिमांशु भट्ट, सेंट थेरेसा स्कूल की निहारिका पांडेय ने  94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। 

हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंकिता पांडेय ने 93.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। गौरव बाजपेयी ने 92.2 अंकों के साथ दूसरे तथा शिखा पांडेय ने 90.6 अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया।


इसके अलावा अंग्रेजी में अंकिता पांडेय ने  98 सर्वोच्च अंक प्राप्त किये। जाहनवी कपिल ने अंग्रेजी में 97 अंक प्राप्त किये। इसके अलावा 15 छात्रों ने 90 अंक प्राप्त करने में सफ लता प्राप्त की है। प्रधानाचार्य प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने छात्रों के अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed