{"_id":"6aa5b8050f287f79160f7dbf","slug":"daughter-of-kotabag-wins-surya-spiti-run-marathon-nainital-news-c-8-1-hld1027-832779-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोटाबाग की बेटी ने सूर्या स्पीति रन मैराथन जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोटाबाग की बेटी ने सूर्या स्पीति रन मैराथन जीती
Sun, 13 Sep 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
गुंजन तिवारी ने बढ़ाया था मदद का हाथ, सभी खर्चे वहन किए
कालाढूंगी। कोटाबाग विकासखंड के ग्राम बांसी की बेटी पूजा बिष्ट ने कारगिल में आयोजित सूर्या स्पीति रन मैराथन में अपने वर्ग में प्रथम स्थान पाया। पूजा बिष्ट ने उस निवेश को ब्याज सहित लौटाया है जो पुष्पा मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी गुंजन तिवारी ने उसकी आर्थिक मदद में की थी।
पूजा विगत कुछ महीनों से उत्तराखंड से बाहर रह कर अपनी नेशनल चैंपियनशिप (लंबी दूरी की दौड़) की तैयारी कर रही थी। ऐसे में आर्थिक स्थिति की कमी ने उसे काफी परेशान कर रखा था। इस पर समाजसेवी गुंजन तिवारी ने पूजा की मदद कर सभी खर्चों का वहन किया। गुंजन का कहना है कि पूजा ने अपनी मेहनत, जिद और जुनून से यह साबित कर दिया कि अगर बेटी को सहारा मिल जाए तो वह पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकती है।