फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dandiya in Nainital

लेक सिटी ने धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव

Mon, 10 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 10 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dandiya in Nainital
नैनीताल में डांडिया - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से शैले हॉल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति न्यायाधीश सर्वेश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि मीनू पाल, शोभा तिवारी व वंदना चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक विनीता पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में हुई, जिसमें प्रथम चरण में विभिन्न स्कूलों के बीच हुई प्रतियोगिता में बिशप शा इंटर कॉलेज प्रथम, निर्मला जूनियर हाईस्कूल द्वितीय, मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज तृतीय और एशडेल कॉलेज ने सांत्वना पुरस्कार जीता। युगल वर्ग में दीपा बिष्ट व संस्कृति साह की जोड़ी पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन


महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ वेषभूषा का पुरस्कार बबीता साह तथा लकी ड्रॉ विजेता हेमा साह रही। निर्णायक शालिनी साह व पार्वती बिष्ट थी। क्लब की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सर्वेश गुप्ता ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यों के लिए विनोद तिवारी तथा मोहम्मद अलीम को सम्मानित किया गया। महोत्सव में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। इस दौरान मोहन पाल, आलोक साह, सुरेश गुर्रानी, गीता साह, ममता जोशी, ज्योति साह, रानी साह, सरोज गोस्वामी, आभा साह, गीता भंडारी, संगीता पंत, कविता त्रिपाठी, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, प्रेमा अधिकारी आदि थीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed