{"_id":"5743524e4f1c1b0420690b5a","slug":"damage-to-tenants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से पेड़ों में लगे फल झड़े, काश्तकारों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से पेड़ों में लगे फल झड़े, काश्तकारों को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
Updated Tue, 24 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंध्ाड़ में गिरा पेड़
- फोटो : बसंत चंदाोला
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली और घंटे भर से अधिक समय तक अंधड़ के साथ बरसात हुई। बरसात के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, अंधड़ और बरसात के चलते रामगढ़ स्थित फल पट्टी क्षेत्र में पेड़ों में लदे फल झड़ गए। इससे काश्तकारों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह अचानक आसमान बादलों से घिर गया और पहाड़ियों में चारों ओर कोहरा छा गया। सुबह साढ़े छह बजे बरसात शुरू हुई जो करीब घंटे भर चली। इस दौरान तेज हवा भी चली। बरसात के चलते नालियों में जमा कूड़ा कचरा सड़क पर फैल गया। वहीं, मुक्तेश्वर में सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में तापमान घटने के साथ-साथ तेज अंधड़ और धूल भरी आंधी के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
सोमवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर रामगढ़ और इसके आसपास की फल पट्टी क्षेत्र के फल उत्पादकों ने बताया कि अंधड़ के चलते आड़ू, पूलम, खुमानी समेत अन्य फलों को नुकसान हुआ है। फल उत्पादक प्रदीप बिष्ट, सरोज राम, देवेंद्र बिष्ट और मोहन सिंह ने बताया कि पेड़ों में लगे दस से 15 फीसदी फल अंधड़ में गिर गए।
विज्ञापन