{"_id":"69b70a005ac29d71640b4932","slug":"cylinder-crisis-in-ramnagar-resort-operators-sent-memorandum-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-4710-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर में सिलिंडर संकट, रिजॉर्ट संचालकों ने भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर में सिलिंडर संकट, रिजॉर्ट संचालकों ने भेजा ज्ञापन
Mon, 16 Mar 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। होटल रिजॉर्ट जीएम एसोसिएशन ने रविवार को जिलाधिकारी को सिलिंडर आपूर्ति पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कमर्शियल सिलिंडर की अचानक आपूर्ति बंद करने से रामनगर के रिजॉर्ट संचालकों को परेशानी हो रही है। एसोसिएशन के अनुसार, रामनगर में प्रतिमाह 1500 से 2000 कमर्शियल सिलिंडर की आवश्यकता है। उन्होंने तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। नायब तहसीलदार कुंदन पुरी ने बताया कि यह मांग उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। यहां सुंदर सिंह बिष्ट, राजेंद्र लार्ड, मुकेश कांडपाल, मीनाक्षी, राकेश पंत, लक्ष्मण रावत, प्रकाश पाठक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन