{"_id":"5e948ecf8ebc3e6fd8179eda","slug":"curfew-in-banbhulpura-two-companies-called-para-military-force-force-haldwani-news-hld380019916","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनभूलपुरा में कर्फ्यू, दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनभूलपुरा में कर्फ्यू, दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई
विज्ञापन
हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 17 में तैनात पुलिस बल। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शासन के आदेश पर डीएम सविन बंसल ने सोमवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू कर दिया है। यहां राशन, दूध, दवाएं, सब्जी और फल आदि पूर्व की भांति उपलब्ध कराए जाएंगे। कर्फ्यू का शत प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई।
डीएम ने बनभूलपुरा के लोगों से अपील की है कि कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर न निकलें। शासन और प्रशासन का उद्देश्य है कि कोरोना संक्रमण से कोई व्यक्ति और समुदाय प्रभावित न होने पाए। प्रशासन बनभूलपुरा के लोगों को सभी मेडिकल सुविधाओं के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की पूर्व की भांति आपूर्ति कराएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की सैंपल लेने वाली और जांच टीमों का पूर्ण सहयोग करें।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि शासन के कर्फ्यू संबंधी निर्णय का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में मंडलायुक्त डॉ. नीरज खैरवाल और डीआईजी जगत राम जोशी ने डीएम एवं एसएसपी के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी जानें
= प्रत्येक सेक्टर में आवश्यक सामग्री की दो दुकानें खुलेंगी और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पार्षद और वालंटियर के माध्यम से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
= स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूर्व की भांति सैंपल लेने के साथ ही लोगों का परीक्षण करेंगी।
= आवश्यक सामग्री या मेडिकल इमरजेंसी के लिए पार्षद उनके वालंटियर, पुलिस के अधिकारी/सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर पर भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
= मेडिकल इमरजेंसी होने पर प्रशासन मरीज को अस्पताल तक पहुंचाएगा और इलाज मुहैया कराएगा।
= दवा की दुकानें भी जरूरत के अनुरूप खुलेंगी। पार्षद, वालंटियर, पुलिस अधिकारी या सेक्टर मजिस्ट्रेट की मदद से दवा मंगा सकेंगे।
डीआईजी ने इलाके का जायजा लिया
डीआईजी जगत राम जोशी ने सोमवार की शाम कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। लाइन नंबर से लाइन नंबर 17 तक भ्रमण कर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से हर सेक्टर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों की आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने बताया कि बनभूलपुरा की स्थिति नियंत्रण में हैं। कुछ लोग अफवाह के चलते कल सड़क पर उतर गए थे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ शांतनु पाराशर का कहना था कि लोगों को आवश्यक सुविधाएं पहले की तरह मिलेंगी। इस मामले में किसी को परेशान होने की जरूरत नही हैं।
आवागमन पर रहेगी पाबंदी
बनभूलपुरा क्षेत्र कोरोना के दृष्टिकोण से संवेदनशील है। इस क्षेत्र में आवागमन को कम किया जाएगा। लोगों को सामान की सप्लाई डोर टू डोर करने की योजना है। मीडिया कर्मियों के लिए कोई रोक नहीं है। फिर भी खुद की सुरक्षा के प्रति सभी को सजग रहना होगा।
-सुनील कुमार मीणा एसएसपी नैनीताल
17 लोगों के सैंपल लिए, 225 परिवारों के 1554 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा में सोमवार को 17 लोगों के सैंपल लिए और 1554 का परीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 17 टीमें सोमवार को वार्ड नंबर 32, 33, इंदिरानगर और शनिबाजार क्षेत्र में गईं। 225 परिवारों के 1554 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. पंत ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में निजी अस्पताल, मेडिकल आफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया।
जरूरी सामान लेने के लिए निकले लोग
सोशल मीडिया के माध्यम से जब बनभूलपूरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगने की सूचना मिली तो कुछ लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए घर से बाहर आए। हालांकि दुकानें कम खुली होने व लॉकडाउन के कारण लोगों की संख्या कम ही रही। वहीं क्षेत्र में राशन का वितरण भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए किया गया। दिन में पूरे इलाके में शांति रही जिला प्रशासन ने 12 अप्रैल को जो वायदा वार्ता में किया था, वह काफी हद तक पूरा किया। इलाके में दूध, सब्जी आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति और दिनों की तुलना में बेहतर रही। दुकानें भी ज्यादा खुली रहीं। कुछ दिनों से दवा और दूध मिलने से जुड़ी दिक्कत बनी हुई थी, वह भी काफी हद तक दूर रही।