फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cultural programs were held at the end of the festival.

Nainital News: महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs were held at the end of the festival.
लालकुआं। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में झांझर सांस्कृतिक कला मंच के आयोजन में चल रहे गढ़ कुमु महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक संध्या में लोगायक राकेश कनवाल, राकेश पनेरू, मोहन पांडे एवं रंगकर्मी मोहन पांडेय की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिव्य ज्योति लोक कला विकास समिति गौलापार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराहना बटोरी। इससे पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, दिनेश खुल्बे ने किया। इस दौरान हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान एवं जीवन सिंह दानू ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हंसाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में संयोजक जीवन पांडेय, कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा, किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान रमेश जोशी, संतोष भट्ट, प्रमोद कलोनी, दीपक जोशी आदि रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed