फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR's guest house assault on elephants

सीटीआर के गेस्ट हाउस पर हाथियों का हमला

Mon, 27 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 27 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
CTR's guest house assault on elephants
सीटीआर में हा‌थ‌‌ियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
कार्बेट टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। जहां कुछ दिनों पहले दो वन कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं धनगढ़ी गेट के पास दीवार तोड़ दी गयी। अब शनिवार की रात हाथियों ने गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हालांकि इस घटना में किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


शनिवार की देर रात हाथियों के झुंड ने कार्बेट पार्क खिनानोली रेंज के गर्जिया स्थित गेस्ट हाउस को अपना निशाना बना दिया। जहां उन्होंने खूब उत्पात मचाया। हाथियों ने गेस्ट हाउस में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा के लिहाज से बनाई सोलर पॉवर फेंसिंग की तारबाड़ को तोड़ बैटरी व बॉक्स उखाड़ दिया। इसके बाद खिड़की, दरवाजे, शीशे, पंखे तोड़ डाले। इतने में भी जब मन नहीं भरा तो झुंड से एक हाथी बैठकर डाइनिंग हॉल में प्रवेश कर गया। इसका पता चलने पर गश्ती दल ने हाथियों को भगाने के लिये सात, आठ राउंड हवाई फायर किये तो वनकर्मियों ने सोचा हाथी चले गये हैं।
विज्ञापन


वनकर्मी बंगले के पीछे से जा ही रहे थे कि तभी एक हाथी दरवाजे से बाहर निकल रहा था। वनकर्मियों ने हाथियों के जाने के बाद अंदर देखा तो डाइनिंग टेबल, क्रॉकरी, खाने-पीने की चीजें रखे सामान के संदूक को भी तहस नहस कर दिया था। घटना के बाद वनकर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वनकर्मियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह जंगल में बिना हथियार, वायलेस के न जाएं। जंगल में जाने से पहले पहले साथियों व हेड क्वार्टर में बताकर जाएं। वापस आने पर खबर दें।  उन्होंने बताया हाथियों ने झिरना चौकी पर भी हमला बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed