फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CSC Center to be opened at Gram Panchayat level, the main organization of Ramgarh Block opposed CSC Center opened at Nyaya Panchayat level

ग्राम पंचायत स्तर पर खोला जाए सीएससी सेंटर, रामगढ़ ब्लॉक के प्रधान संगठन ने न्याय पंचायत स्तर पर खोले गए सीएससी सेंटर का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
CSC Center to be opened at Gram Panchayat level, the main organization of Ramgarh Block opposed CSC Center opened at Nyaya Panchayat level
रामगढ़़ ब्लॉक के प्रधानों ने न्याय पंचायत स्तर पर सीएससी सेंटर नहीं खोलने को ज्ञापन सौंपते हुए। ? - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर न्याय पंचायत स्तर पर सीएससी सेंटर खोले जाने का ग्राम प्रधान संगठन रामगढ़ ने कड़ा विरोध किया है। उनकी मांग है कि सीएससी सेंटर ग्राम पंचायत स्तर पर खोला जाए।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दियोलिया के नेतृत्व में प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से पंचायती राज सचिव देहरादून को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने सीएससी सेंटर को ग्राम पंचायत स्तर पर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि संगठन सीएससी सेंटर खोलने का स्वागत करता है लेकिन सेंटर को न्याय पंचायत स्तर पर नहीं खोला जाना चाहिए था। ग्राम पंचायत स्तर पर सेंटर खुलने से ग्रामीणों को अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्हें ऑनलाइन कार्य कराने में आसानी होगी। प्रत्येक न्याय पंचायत में लगभग 20 ग्राम सभाएं हैं और प्रत्येक ग्राम सभा से 2500 रुपये की धनराशि प्रति माह सीएससी सेंटर संचालक को दी जानी है। कई ग्राम सभाएं न्याय पंचायत से 40 से 50 किमी की दूरी पर हैं। इस दूरी के बीच में ही 10 से 15 सीएससी सेंटर पहले से ही संचालित हैं। इसलिए न्याय पंचायत स्तर पर सेंटर खोले जाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान जगदीश चंद्र जोशी, मुकेश चंद्र, एस कुमार, बाली राम, दीपा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed