फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   crusher and dumper owners put the problem in front of the officers

Nainital News: क्रशर और डंपर स्वामियों ने अफसरों के सामने रखी समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
crusher and dumper owners put the problem in front of the officers
देहरादून में खनन व्यवसाई व अधिकारियों की बैठक में उपस्थित लोग - फोटो : HALDUCHOD
हल्द्वानी/लालकुआं/हल्दूचौड़। गौला में खनिज निकासी की अड़चन दूर करने के लिए देहरादून में खान विभाग, परिवहन विभाग, स्टोन क्रशर स्वामी, डंपर स्वामियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें क्रशर और डंपर स्वामियों ने रायल्टी में विसंगति से लेकर वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था लागू होने से लेकर ऊधमसिंह नगर में अवैध खनन और ओवर लोड वाहनों के चलने की बात को रखा है।
विज्ञापन

गौला में खनन कार्य शुरू नहीं हो सका है। डंपर स्वामी एक प्रदेश-एक रायल्टी करने, खनन वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था हटाने, ट्रैक्टर व ट्राली का एक टैक्स होने की मांग कर रहे हैं। मांगों के पूरे होने तक खनन न करने का एलान किया हुआ है। खनन शुरू न होने से सरकार को राजस्व भी नहीं मिल पा रहा है। अब मामले को हल के लिए देहरादून में संयुक्त बैठक बुलाई गई। इसमें क्रशर स्वामियों ने कहा कि वर्तमान रायल्टी और अन्य खर्च को जोड़ते जो लागत आती है, उस रेट पर काम करना मुश्किल है। वक्ताओं ने ऊधमसिंह नगर में अवैध खनन और ओवर लोडिंग की बात को भी रखने के साथ अंकुश की बात कही और इससे होने वाली समस्याओं को बताया। डंपर स्वामियों ने खनन वाहनों में जीपीएस लगाने की व्यवस्था में छूट देने, बढ़ी हुई फिटनेस शुल्क की बात को भी रखा।
विज्ञापन

लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक सकारात्मक हुई है, उम्मीद है कि जल्द ही मांगों पर फैसला हो जाएगा और खनिज निकासी शुरू हो सकेगी। बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सचिव खनन पंकज पांडे, संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह, स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव सुनील तलवाड़, खीमानंद सनवाल, मंजीत सेठी, बसंत जोशी, डंपर स्वामी इंदर सिंह बिष्ट समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुकी कोशिश
हल्द्वानी। खनिज निकासी के गतिरोध को दूर करने के लिए कई बार कोशिश हो चुकी है। छह दिसंबर को देहरादून में बैठक हुई, फिर 18 दिसंबर को सीएम से एक प्रतिनिधि मंडल मिला था। पर अभी दिक्कत दूर नहीं हो सकी।

इस महीने लीज अवधि खत्म हो रही
हल्द्वानी। जलवायु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने गौला में खनिज निकासी की दस साल की लीज थी, उसकी अवधि 23 जनवरी को खत्म हो रही है। लीज अवधि बढ़ने के आदेश का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा नदियों में खनिज निकासी के एक्सटेंशन की कोशिश चल रही है। गौला खनन संघर्ष समिति के पम्मी सैफी का कहना है कि अगर लीज अवधि नहीं बढ़ती है तो वाहन स्वामी डंपर क्यों रिलीज करायेंगे और टैक्स देंगे। लीज अवधि भी बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed