{"_id":"5f08cf2c8ebc3e63c45c2417","slug":"crpf-jawan-s-father-found-dead-in-kosi-river-ramnagar-news-hld389283243","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान के पिता कोसी नदी में मृत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान के पिता कोसी नदी में मृत मिले
विज्ञापन
रामनगर मृतक खीम सिंह उर्फ शंकर का फाइल फोटो।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। सीआरपीएफ जवान के पिता शुक्रवार सुबह कोसी बैराज पर मृत मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोसी बैराज के गेट नंबर 10 के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने शव को बैराज से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया मीडिया पर फोटो डाला। मृतक की पहचान उनके परिजनों ने खीम सिंह कड़ाकोटी उर्फ शंकर सिंह (52) पुत्र मोहन सिंह कड़ाकोटी निवासी ग्राम सूणी भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा के रूम में की।
रामनगर पहुंचे बेटे दीपक ने बताया कि उनके पिता मिर्गी रोग से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह घर से निकले थे, यहां कैसे पहुंचे पता नहीं। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मृतक मिर्गी रोगी थे। आशंका है किबैराज पर बैठने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नीचे गिर गए होंगे। पुलिस बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। उनका बड़ा बेटा हिमांशु सीआरपीएफ में जवान है। सोशल मीडिया से पहचान करने वालों में खीम सिंह के चाचा ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी प्रताप सिंह और चचेरे भाई बालम सिंह शामिल रहे।