{"_id":"5994ade04f1c1b2e2f8b4757","slug":"women-reached-the-collectorate-to-commit-suicide-including-children-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों समेत आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों समेत आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंची महिला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
महिला और अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जब जिले भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की धूम मची हुई थी, ठीक उसी समय भवाली स्थित नगर पालिका प्रशासन के उत्पीड़न से तंग एक महिला अपने चार बच्चों को साथ आत्मदाह के इरादे से कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला के हाथ में केरोसिन का गैलन देख कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग से जुड़े लोगों ने किसी तरह महिला के हाथ से केरोसिन का गैलन छीना। मौके पर पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह के समक्ष भी महिला आपबीती सुनाते हुए फूट-फूट कर रोती रही। हालांकि बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किसी तरह महिला को शांत किया।
भवाली निवासी विधवा निर्मला आर्या ने नगर पालिका प्रशासन पर बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में बच्चों समेत आत्मदाह की धमकी दी थी। मंगलवार को वह अपने चार बच्चों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची तो वहां महिला के हाथ में केरोसिन का गेलन देख आनन फानन में
उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह मौके पर पहुंचीं और उन्होंने महिला को समझाया। इस दौरान निर्मला आर्या ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि भवाली में वह एक झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रह रही थी। पिछले माह आंधी तूफान में झोपड़ी टूट गई। महिला का कहना था कि वह उक्त स्थान पर मकान बनवा रही थी। बीती 7 जुलाई को पालिका ने नोटिस जारी कर उसके इस मकान को अवैध बताते हुए उसे अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया और जमीन खाली करने को कहा। महिला ने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
महिला का कहना था कि वह पिछले काफी समय से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रही है लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पूरा मामला सुनने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह ने जमीन की सही से पैमाइश कराने का आश्वासन दिया।