{"_id":"95d4c1e79c7279503a7825faf101731a","slug":"women-concerned-about-looting-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में लूट से महिलाएं चिंतित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर में लूट से महिलाएं चिंतित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में लुटेरों ने चाकू की नोक पर दिनदहाड़े एक घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं लुटेरे जाते-जाते महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
रविवार दोपहर एक बजे भवानीगंज निवासी अमरजीत सिंह उर्फ काले का बेटा अमनदीप बाइक खरीदने घर से निकला था कि तभी उसने मां नीलम कोहली को फोन पर फोन पर पैसे कम होने की बात कहकर छह हजार रुपये लेकर आने को कहा।
विज्ञापन
जैसे ही नीलम घर से पैसे लेकर निकली कि बेटा रास्ते में दिख गया और बिना रुपये लिए मां को घर पर वापस छोड़कर चला गया। इसी दौरान मां घर का ताला खोल अंदर जा रही रही थी कि अचानक दो युवक उनके घर में घुस आए। युवकों ने नीलम को चाकू से डराते हुए उसके हाथ से छह हजार रुपये नगद और सोने की अंगूठी छीनकर चलते बने।
विज्ञापन
लुटेरों के जाने के बाद नीलम ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मामले में महिला की ओर से तहरीर दी गई है।
पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के पति काले सरदार ने बताया कि उनके घर के आसपास अवैध खनन कारोबारियों के फील्डरों का जमावड़ा लगा रहता है। जो मोहल्ले का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इन्हें हटाने की मांग की है।