{"_id":"3ba8df06e1c562987f634c3b71b2da7b","slug":"woman-s-body-found-in-jeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप में मिला युवती का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप में मिला युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Fri, 06 Feb 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक के पजैना गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक जीप से बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर को ग्रामीणों ने धारी तहसील में अधिकारियों को फोन पर बताया कि पजैना गांव के पास खड़ी टैक्सी नंबर की जीप में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पट्टी पटवारी पूरन सनवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, चालक मौके से फरार था। युवती की शिनाख्त नीमा आर्या (19) पुत्री जगदीश राम निवासी ग्राम पजैना पट्टी ढोलीगांव के रूप में हुई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतका के पिता जगदीश राम ने पास के ही गांव धारी तहसील में कैड़ागांव (ओखलकांडा) निवासी अमित कुमार पुत्र पनीराम के खिलाफ बेटी का अपहरण कर बलात्कार करने और बाद में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्व पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पट्टी पटवारी पूरन चंद्र सनवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग का था। ग्रामीणों के मुताबिक युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन बाद में युवक शादी से मुकर गया। पटवारी के मुताबिक जिस जीप से युवती का शव बरामद हुआ था उसमें किसी जहरीले पदार्थ की तेज दुर्गंध भी आ रही थी। यह जीप अमित ही चलाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।