फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Willing to take Chhatraneta

गोलीकांड के बाद भिड़ने को तैयार छात्रनेता

Wed, 01 Apr 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 01 Apr 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेश संगठन चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ने के लिए तैयार हैं। फायरिंग की घटना के दूसरे दिन लाल सिंह पवार और उनके समर्थक खलील वारसी ने प्रतिद्वंद्वी सचिन जलाल के समर्थकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस दोनों तहरीरों की जांच कर रही है। इधर, पुलिस चुनाव के दौरान फायरिंग करने वाले को दूसरे दिन भी नहीं पकड़ सकी है।

विज्ञापन


मटर गली स्थित स्वराज भवन में सोमवार रात एनएसयूआई प्रदेश और जिला संगठन की मतगणना के दौरान बवाल हो गया। इस बीच हवाई फायरिंग भी हुई। हार-जीत को लेकर जिलाध्यक्ष प्रत्याशी लाल सिंह पवार और सचिन जलाल के समर्थक आपस में भिड़ गए। पवार समर्थकों का आरोप था कि उन्हें साजिशन हराया जा रहा है। भीड़ ने एक-दूसरे गुटों पर पथराव भी किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। धक्का-मुक्की में एक थानाध्यक्ष की घड़ी गायब हो गई।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तो मंगलवार को घोषणा हो गई, लेकिन जिलाध्यक्ष की घोषणा स्थगित कर दी गई। छात्रनेता लाल सिंह पवार और उनके करीबी मोहम्मद खलील वारसी ने अलग-अलग तहरीर दी है। दोनों ने सचिन जलाल के समर्थकों द्वारा हमले का आरोप लगाया है। खलील का आरोप है कि उसके साथ तीन अन्य लोग हमले में घायल हो गए। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी फायरिंग करने वाले का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed