फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wife caught her husband with girlfriend

पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा

Sun, 25 Jan 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 25 Jan 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wife caught her husband with girlfriend

प्रेमिका के साथ एक माह से किराए के कमरे में रह रहे पति को पत्नी ने शनिवार सुबह रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों शादी भी कर चुके हैं। तू-तू, मैं-मैं और हंगामे के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। पत्नी ने यहां पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वह उससे अलग रहकर रंगरेलिया मना रहा था। पुलिस मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पूछताछ में दमुवाढूंगा निवासी पुताई करने वाले मजदूर ने बताया कि वह सुशीला तिवारी अस्पताल अक्सर जाया करता था। इस बीच मार्च 2014 में बिंदुखत्ता क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से उसकी आंखें चार हो गई।
विज्ञापन

धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने करीब एक माह पूर्व बिंदुखत्ता के कालिका मंदिर में शादी कर ली थी। वे पांडेय निवास में किराए का कमरा लेकर गोपनीय ढंग से रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कुछ समय पहले ही उसकी पत्नी को गोपनीय ढंग से रहने की जानकारी पति के मित्र से मिली। जिस पर पत्नी ने शनिवार सुबह पति और उसकी प्रेमिका को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed