{"_id":"b6ca1ba1a92f9232c3c471351cd20fce","slug":"up-s-history-arrested-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के हिस्ट्रीशीटर रामनगर में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के हिस्ट्रीशीटर रामनगर में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर पुलिस ने सत्यापन के दौरान भोजपुर (यूपी) थाने के हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर भोजपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एक भाई वर्ष 2008 से चार बट्टा 25 में वांछित चल रहा था। जबकि दूसरा कई संगीन धाराओं में लिप्त है। रविवार को सीओ पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने किराएदारों के सत्यापन के लिए ग्राम सांवल्दे में अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान भवानीगंज निवासी हसीब खान के सांवल्दे स्थित पोल्ट्री फार्म में अशरफ और अकबर पुत्र शराफत निवासी ग्राम गजरोजा सैद थाना भोजपुर काम करते मिले। इनका सत्यापन नहीं हुआ था। मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने के आरोप में पोल्ट्री फार्म स्वामी हसीब खान का नगद पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका। वहीं, भोजपुर थाने से पहुंचे एसआई प्रशांत सिंह ने बताया दोनों युवक भोजपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
ये तीन साल से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ भोजपुर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अशरफ 2008 के चाकूबाजी के एक मुकदमे में वांछित था। एसआई ने बताया कि दोनों आरोपियों को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोजपुर ले जाया गया है। इस दौरान पीरूमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल राठी, एसआई कश्मीर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन