{"_id":"f834d2f778ae99345fe7c720438e5220","slug":"tp-nagar-truck-theft-was-caught-in-sidcul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपीनगर से ट्रक चोरी, सिड्कुल में पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीपीनगर से ट्रक चोरी, सिड्कुल में पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर से शनिवार की रात चोरों ने ट्रक चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक को सिड्कुल में बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चुराने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बागेश्वर जिले के स्याकोट निवासी पूरन राम ने शनिवार की रात आठ बजे टीपीनगर पुलिस चौकी में सूचना दी कि वह अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खाने गया था।
इसी समय चोरों ने ट्रक को चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने वायरलेस सेट से नैनीताल के अलावा उधमसिंहनगर पुलिस को सूचना प्रसारित कर दी। सूचना के आधार पर सिड्कुल पुलिस ने ट्रक को चौराहे पर रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी मिलने के बाद कोतवाली के एसएसआई इंदर सिंह राणा, चौकी प्रभारी विनोद जोशी और देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सिड्कुल पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक होशियार सिंह रावत पिथौरागढ़ का रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि बरामद ट्रक उत्तम सिंह राठौर का है।
विज्ञापन
एक साल पहले इस ट्रक को होशियार सिंह चलाता था। चालक का कहना है कि मालिक ने 15 हजार रुपये हड़प लिया था। इसी कारण उसने ट्रक को चुराया है। पुलिस टीम गिरफ्तार चालक से अन्य घटनाओं के बाबत पूछताछ कर रही है।