फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigress climbed the tree to avoid student

बाघिन से बचने को पेड़ पर चढ़े छात्र

Tue, 27 Oct 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Tue, 27 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे तीन छात्रों का चार बच्चों के साथ घूम रही बाघिन से आमना-सामना हो गया।

विज्ञापन


बाघिन को सामने देख तीनों छात्रों की घिग्घी बंध गई। आनन-फानन में तीनों छात्रों ने किसी तरह पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सरकारी गाड़ी से तीनों छात्रों को घर पहुंचाया।

ग्राम क्यारी इंटर कालेज के तीन छात्र देवेंद्र दानी, रोहित दानी व संजय सती सोमवार सुबह साइकिलों से छोई में चल रही संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे थे कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के छोई बीट अंतर्गत चार शावकों के साथ घूम रही बाघिन उनके सामने आ गई।
विज्ञापन


लंबे समय से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनी बाघिन की दहाड़ से तीनों छात्र कांपने लगे। मौके पर ही अपनी-अपनी साइकिलें फेंक तीनों छात्र पास ही एक पेड़ पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर चढ़ने की आपाधापी में 12वीं के छात्र देवेंद्र दानी का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। तीनों छात्रों की चीख पुकार सुनकर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे फारेस्ट गार्ड दिनेश पाठक मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही बाघिन शावकों समेत जंगल में चली गई।


फारेस्ट गार्ड पाठक ने वायरलेस से विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। बाद में वन विभाग की जीप में अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने पेड़ पर बैठे तीनों छात्रों को नीचे उतार कर उनके घर छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed