फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The young man died of asphyxiation

दम घुटने से युवक की मौत

Mon, 28 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

शनिवार की रात कमरे में सो रहे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रख दिया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बदायूं (यूपी) निवासी श्रीपाल (38) पुत्र रामलाल मोटाहल्दू स्थित स्नेहलता भंडारी फार्म हाउस में चालक के रूप मे कार्य करता था। बीती रात वह कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया।

विज्ञापन


मध्य रात्रि मजदूरों ने उसे खेत में पानी लगाने के लिए उठाने का प्रयास किया। देर तक न उठने पर अनहोनी की आशंका से उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि श्रीपाल चारपाई से जमीन पर गिरा हुआ था।
विज्ञापन


तत्काल ग्राम प्रधान को सूचित किया गया। प्रधान की सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत दम घुटने से हुई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed