फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The woman died by hanging himself from the ceiling fan

महिला ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान

Tue, 06 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 06 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

इंद्रानगर लाइन नंबर 12 स्थित कमरे में सोमवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रही है। बनभूलपुरा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लाइन नंबर 12 निवासी टैक्सी चालक नफीस खान की शादी छह साल पहले फरीनाज (25) से हुई थी। सोमवार को चालक टैक्सी लेकर नैनीताल गया था। दोपहर में घर पहुंचने पर उसने पत्नी को आवाज लगायी।
विज्ञापन


कोई उत्तर नहीं मिलने पर नफीस ने खिड़की से झांका तो अंदर उसकी पत्नी पंखे से लटकी थी। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर पत्नी को पंखे से नीचे उतारा। पत्नी ने दुपट्टे का फंदा बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से पहले मायके के लोगों को बुलाया। दोनों पक्ष पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत नहीं थे।


 तहसीलदार ने पंचनामा कर डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द किया गया।  पूछताछ से पता चला कि महिला एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed