फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The SSP face-to-face with the people, heard Problems

जनता से रू-ब-रू हुए एसएसपी, सुनीं समस्याएं

Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर। Updated Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन

एसएसपी अबुदई सैंथिल ने कोतवाली में मंगलवार को स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और पुलिस अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा कि हर चौकी में स्थाई मोबाइल नंबर होगा। चौकी क्षेत्र में जगह-जगह नंबर लिखाया जाएगा, जिससे जनता सीधे शिकायत कर सके। एसएसपी ने लखनपुर और खताड़ी में जल्द पुलिस चौकी खोलने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जनता दरबार में मुख्य रूप से ट्रैफिक, पार्किंग, युवाओं में बढ़ती नशे की लत और स्कूलों के समय पर असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं से छेड़खानी की शिकायतें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों की छुट्टी के दौरान छात्राओं से असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल को छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर पुलिस बल तैनात करवाने को कहा।

 ट्रिपल राइडिंग, प्रेशर हॉर्न, प्रेस लिखे वाहनों के दुरुपयोग व अतिक्रमण की शिकायतों पर एसएसपी गंभीर दिखे। एसएसपी ने कहा बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर हेल्मेट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों और अन्य वारदात के लिये उन्होंने पुलिस से जल्द ही सत्यापन अभियान चलाने को कहा। कहा कि सत्यापन न होने की वजह से बाहरी लोग वारदात को अंजाम दे कर चले जाते हैं।

 उन्होंने कहा कि अब सत्यापन न कराने वाले लोगों पर कम से कम 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। जनता और पुलिस के बीच में और बेहतर तालमेल हो, इसके लिये हर चौकी में एक परमानेंट नंबर हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही लखनपुर व खताड़ी में जल्द ही एक पुलिस चौकी खुलवाने की बात कही।


इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार, कोतवाल कैलाश पंवार, एसएसआई एमसी पांडे, दर्जा राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, गुर्जर सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह मान, डा. निशांत पपनै, बलविंद्र सिंह संटू, मदन जोशी, भूपेंद्र खाती, जगमोहन सिंह बिष्ट, शिल्पेंद्र बंसल, अतुल मेहरोत्रा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed