Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The remains of animal remains lying on the street

सड़क पर जानवरों के अवशेष पड़े मिलने पर बखेड़ा

Mon, 04 Sep 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Mon, 04 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
The remains of animal remains lying on the street
राजपुरा में लोगों ने हंगामा कर जाम लगाया - फोटो : amar ujala

गौलापार बाइपास रोड और राजपुरा में सड़क पर जानवरों के अवशेष पड़े मिलने पर रविवार दोपहर बखेड़ा हो गया। दोनों जगह लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगा दिया।

विज्ञापन


अफसर समझाने पहुंचे तो उनका भी घेराव कर दिया। लोगों का आरोप था कि राजपुरा में गणेश महोत्सव के पंडाल के सामने जानबूझकर अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख विधायक नवीन दुम्का भी पहुंच गए। बाद में नगर निगम ने जेसीबी और सफाई कर्मचारियों को लगाकर सड़कों की सफाई की तब जाकर लोग शांत हुए। 

राजपुरा टनकपुर रोड के पास इन दिनों गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को द्रोण पब्लिक स्कूल के सामने जानवरों के अवशेष पड़े होने पर लोग भड़क गए। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रवींद्र वाली और हिंदू महासभा के प्रशांत अग्रवाल ने एसडीएम एपी वाजपेयी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भीड़ बढ़ी तो हंगामा होने लगा। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश लेकिन हंगामा जारी रहा। इस बीच लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। आनन-फानन में नगर निगम की सफाई टीम को बुलाया गया।

सफाई के बाद लोग शांत हो गए। दोनों संगठनों ने कोतवाली में तहरीर देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में करन सिंह, सौरभ सोनकर, अभय सिंह, मनीष खाती, दीपक बलूनी, प्रवीण नेगी, हिमांशु जायसवाल, गौरव सोनकर, कमल शर्मा, मोनू, पुष्पेंद्र आदि मौजूद थे।

उधर, गौलापार बाइपास रोड पर भी अवशेष पड़े होने की सूचना पर लोग भड़क गए। उन्होंने बाइपास रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम एपी वाजपेई और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय पहुंचे तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

विधायक नवीन दुम्का ने लोगों को शांत रहने को कहा। यहां भी नगर निगम ने जेसीबी भेजकर सड़क की सफाई की गई। हंगामा करने वालों में कमल मुनि, अमरनाथ जोशी, मनोज मठपाल, दीपक, पीयूष सिंह, प्रभात आदि लोग मौजूद रहे।

आंदोलन की चेतावनी

भाजपा नेता कमल मुनि और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने तहरीर देकर अवशेष फेंकने वालों वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 


शनिबाजार नाले को लेकर भी चढ़ा पारा

गौजाजाली के लोगों ने शनिबाजार नाले को डायवर्ट नहीं करने को लेकर प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को खरी कोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की बात भी प्रशासन के अधिकारी नहीं मान रहे हैं। विधायक नवीन दुम्का ने सोमवार तीन बजे नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed