{"_id":"17d127ce4b7dd237a0702a466c21f3bc","slug":"the-high-court-is-the-greatest-loss-of-life-drains-are-not-cleared-of-encroachments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट नालों को अतिक्रमण मुक्त न कराता तो होती बड़ी जनहानि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट नालों को अतिक्रमण मुक्त न कराता तो होती बड़ी जनहानि
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल की मालरोड में सोमवार सुबह मलबे के पहाड़ नजर आ रहे थे। पूरे शहर में यह चर्चा आम थी कि यदि हाईकोर्ट ने नालों को अतिक्रमण मुक्त न कराया होता तो नगर में भारी जनहानि होना तय था।
विज्ञापन
बीते वर्ष तीन जुलाई को हाईकोर्ट ने नैनीताल में नालों पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को हटाकर नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए थे।
इसके बाद नगर के दर्जनों नालों से अतिक्रमण हटाया गया था। इनमें कई होटल भी थे। इस दौरान कई लोगों में निर्णय के प्रति असहमति का भाव भी था, लेकिन सोमवार को वे ही लोग हाईकोर्ट के इस निर्णय की सराहना कर रहे थे।
विज्ञापन
माल रोड में मलबे के पहाड़ देखकर आमजनों मेें यह चर्चा आम थी कि यदि होटलों और भवनों का नालों के ऊपर बना निर्माण हटा न होता तो आज नगर में भारी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन