फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The firing and pelting life NSUI elections

एनएसयूआई के चुनाव में फायरिंग और पथराव

Tue, 31 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 31 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
The firing and pelting life NSUI elections

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सोमवार रात स्वराज आश्रम के सामने जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसी भगदड़ में एक युवक ने हवा में दो फायर झोंक दिए। पुलिस ने अराजक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। देर रात तक पुलिस का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को हल्द्वानी श्यामा गार्डन में वोटिंग हुई, जबकि मटर गली स्थित स्वराज आश्रम में शाम को वोटों की गिनती की गई। आरोप है कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 390 वोट पड़े थे, जबकि गिनती मात्र 380 वोटों की ही हुई। इनमें लाल सिंह पवार को 184 और सचिन जलाल को 188 मत मिले। आठ वोट निरस्त हुए। वोटों की गिनती के आधार पर सचिन जलाल को जीता मानकर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच प्रत्याशी लाल सिंह पवार के समर्थकों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थकों ने आरोप लगाया कि वोटिंग के बाद मतों को स्वराज आश्रम लाते वक्त हेराफेरी की गई है। लाल सिंह पवार ने आरोप लगाया कि सात मत पत्र उनके समर्थकों को श्यामा गार्डन में कूड़े में पड़े मिले, जो कि उनके पक्ष में डाले गए थे। बाकी तीन वोटों को भी गायब कर दिया गया। लाल सिंह पवार के समर्थकों ने चुनाव अधिकारी पर दोबारा मतगणना की मांग की, जिससे बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस बीच बचाव में लगी रही, लेकिन दोनों गुटों की तरफ से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को खाली बोतलें भी मार दी। जिसमें खलील वारसी और रॉबिन उर्फ अजय त्यागी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस समेत कई लोग घायल हो गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर अराजकता फैलाने वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल की घड़ी गिर गई। पथराव के बीच ही रोडवेज स्टेशन की तरफ से एक युवक दौड़ता हुआ आया और स्वराज आश्रम के सामने हवा में दो फायर झोंक डाले।


फायर की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। दरोगा विनोद जोशी और थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल फायर झोंकने वाले युवक के पीछे केमू स्टेशन रोड तक दौड़े, लेकिन वह फरार हो गया। बवाल के बाद एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद स्वराज आश्रम पर पहरा बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed