{"_id":"a9f0dd44e0303c964f5c0216240b7d92","slug":"the-car-crashed-into-scootys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार स्कूटी से टकराई, तीन बहनें जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार स्कूटी से टकराई, तीन बहनें जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Mon, 18 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन बहने गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को काशीपुर रेफर कर दिया गया है। तीनों बहनों मां गर्जिया के दर्शन कर अपने घर काशीपुर लौट रही थीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर सैनिक कालोनी काशीपुर निवासी गीता रावत, प्रीति बिष्ट और पिंकी (आपस में सभी बुआ मौसी की लड़कियां) स्कूटी यूके 04 वाई 2621 से गर्जिया मंदिर मां के दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद तीनों काशीपुर लौट रही थीं। गायत्री विहार पीरूमदारा के पास सामने से आ रही कार डीएल 9 सीएबी 9716 का पिछला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में तीनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने 108 सेवा के माध्यम से तीनों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को काशीपुर रेफर कर दिया गया। एसआई भट्ट ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। युवतियों की तहरीर के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन