फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The bodies of the murdered young man thrown in the woods

युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव

Thu, 26 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, धानाचूली/मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, धानाचूली/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। Updated Thu, 26 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात अज्ञात लोगों ने पंजाबी मूल के एक युवक की हत्या कर शव धानाचूली-भटेलिया रोड के समीप जंगल में फेंक दिया। बुधवार तड़के धानाचूली की ओर आ रहे लोगों को रास्ते में खून पड़ा मिला और कुछ दूर आगे पहुंचने पर युवक का औंधे मुंह पड़ा शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


 हत्या की इस वारदात से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव के समीप ही पानी की खाली बोतल, दो डिस्पोजल गिलास और खून से सना रुमाल बरामद हुआ है। जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है वहां से पुलिस चेक पोस्ट की दूरी महज तीन सौ मीटर है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह कुछ लोग सुंदरखाल से धानाचूली की ओर पैदल आ रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में खून बिखरा मिला। शक होने पर ग्रामीण खून के निशानों की ओर बढ़े तो कुछ ही दूरी पर लगभग 27 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था। आनन-फानन में घटना की जानकारी धानाचूली पुलिस और राजस्व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत, तहसीलदार नवाजिस खलिक, पटवारी पूरन सनवाल, हेम चंद्र जोशी व कानूनगो रामगोपाल आदि मौके पर पहुंचे। लगभग घंटे भर तक रेगुलर पुलिस और राजस्व पुलिस के बीच सीमा विवाद चलता रहा। बाद में तहसीलदार नवाजिस खलिक ने मामला अपने हाथ में लिया।

 राजस्व और रेगुलर पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को जंगल से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इस बीच उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के सिर में एक तरफ चोट के निशान हैं। तहसीलदार के मुताबिक मृतक के लंबे केश व दाड़ी होने के कारण उसके पंजाबी मूल के होने का अंदेशा है।

 मृतक के शरीर में नीले रंग की चेक वाली कमीज, नीली जींस और पैरों में चमड़े की चप्पलें थीं। राजस्व पुलिस का मानना है कि युवक के सिर में किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई होगी। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है। बाद में तहसीलदार ने आसपास के दुकानों और रेस्टोरेटों में मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।

पहाड़ के शांत इलाके अपराधियों की पसंद बन गए हैं। अकेले मुक्तेश्वर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बीते वर्षों में ऐसे कई मामले हो चुके हैं। दो साल पहले भटेलिया में एक महिला का शव खेत में मिला था, जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हुई। पूर्व में मुक्तेश्वर स्थित चौली की जाली से बाजपुर निवासी एक 46 वर्षीय सिख को फेंककर मारा गया था।


चौली की जाली से ही हरियाणा से आये एक नवविवाहिता नूतन को उसी के पति ने चट्टान से धक्का दे कर मार दिया था। डाकबंगला से लगे हुए जंगल में भी शव मिल चुका है। यही कारण है कि स्थानीय लोग पिछले काफी समय से नथुवाखान, तल्ला रामगढ, शीतला, मौना में पुलिस चौकी खोलने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस चौकी खोलने के कोई प्रयास नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed