फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager committed suicide

किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 10 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 10 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन को लेकर बनाए जा रहे दबाव से परेशान एक किशोरी ने बृहस्पतिवार रात जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। आत्महत्या के प्रयास की जानकारी होते ही परिजनों ने किशोरी को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद किशोरी की हालत में सुधार है। मामला उजागर होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल कोतवाली में पहुंचकर किशोरी पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। देर शाम इस मामले में किशोरी की बहन की ओर से कोतवाली पुलिस को दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सरोवर नगरी निवासी एक किशोरी ने बृहस्पतिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। शुक्रवार सुबह विमर्श संस्था से जुड़ी कई महिलाएं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग किशोरी के जहर खाने संबंधी मामले की जांच की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलने पर सीओ विजय थापा भी कोतवाली पहुंच गए। सीओ थापा ने उपनिरीक्षक आशा बिष्ट से पीड़िता के बयान दर्ज कराने व दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम किशोरी की बहन ने तहरीर देकर कहा कि 10 साल पहले उसकी विधवा मां ने न्यू मार्शल काटेज निवासी मुकेश दास से विवाह किया था। मुकेश यहां मचान नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। तब से मुकेश ही उनके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। तहरीर के मुताबिक मुकेश उनकी मां के साथ आए दिन मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पिछले साल 8 नवंबर को उसकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि तब भी वह मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते थे लेकिन मुकेश ने उन्हें धमका कर रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक लिया। आरोप है कि मुकेश दास किशोरी और उसके परिजनों पर धर्म परिवर्तन के लिए भी आए दिन दबाव बनाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि गरीबी व लाचारी के कारण वह सब कुछ सहते रहे। आरोप है कि पिछले कुछ समय से मुकेश का दामाद अखिलेश सेमवाल उसकी नाबालिग बहन पर गलत नजर रखने लगा था और आए दिन छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। तहरीर के मुताबिक बीती 6 मार्च को अखिलेश ने किशोरी से जबरदस्ती करने का प्रयास किया जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने झील में कूदकर जान देने का प्रयास किया लेकिन तब कुछ लोगों ने उसे झील में कूदने से रोक लिया। 7 और 8 मार्च को अखिलेश ने किशोरी से फिर दुराचार का प्रयास किया, इस सब से तंग आकर किशोरी ने बृहस्पतिवार की रात जहर खाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया जिसे बाद में बचा लिया गया। पीड़िता की बहन की ओर से तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों मुकेश दास व अखिलेश सेमवाल के खिलाफ 11/12 पाक्सो समेत आईपीसी की धारा 354, 342, 323, 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आशा बिष्ट को सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed