फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suicide by jumping into the canal of the 11th student

11वीं की छात्रा ने नहर में कूदकर की आत्महत्या 

Thu, 29 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Thu, 29 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन

कानिया के पास बुधवार सुबह एक युवती का शव सिंचाई नहर में मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जांच में पता चला है कि छात्रा गर्भवती थी। कयास लगाया जा रहा है कि शायद इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली हो। 

विज्ञापन


कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि किशनपुर कानिया के पास सिंचाई नहर में एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जब शव बाहर निकाला गया तो युवती के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी शिनाख्त क्षेत्र निवासी एक युवती के रूप में हुई, वह 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार से ही उसकी तबियत कुछ ज्यादा खराब चल रही थी, जिस कारण बुधवार को वह स्कूल नहीं गई। 
विज्ञापन


सुबह माता-पिता काम पर और छोटे भाई-बहन स्कूल चले गए। घर में अकेली युवती की तबियत जब ज्यादा खराब हुई तो उसने पड़ोस के लोगों से मां को बुलाने को कहा। थोड़ी देर बाद जब मां टेंपो लेकर घर पहुंची तो युवती घर से गायब थी। परिजनों ने सोचा कि वह पड़ोस में ही डॉक्टर के घर दवा लेने गई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कुछ लोग उसे वहां ढूंढने गए तो वह नहीं मिली। तभी घर वालों को पता चला कि एक युवती का शव सिंचाई नहर में मिला है। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने उसकी शिनाख्त उक्त युवती के रूप में की। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत सिर में चोट लगने और डूबने से हुई है। युवती नौ महीने की गर्भवती बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed