फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students return home without rolling

कार्बेट पार्क घूमने आया छात्र बिना घूमे घर लौटा

Mon, 18 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 18 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students return home without rolling

कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रेंज में घूमने आए छात्र को बताई गई सुविधाएं नहीं मिलने पर वह नाराज होकर घर जाने की जिद पर अड़ गया। सूचना पर पार्क अधिकारी छात्र को ढिकाला से रामनगर लेकर आए और यहां से उसे उसके ड्राइवर के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


सेंट स्पेनिलो ऑफ हाईस्कूल तालुका बांद्रा (मुंबई) निवासी छात्र रिकार्डो (13) छह लोगों के साथ 15 मई को कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में आया था। यहां रात्रि विश्राम करना रिकार्डो को पसंद नहीं आया और उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। पिता आर. सडाना ने अपने ड्राइवर जोसूहा डेमिलो को अपने बेटे रिकार्डो को लेने भेज दिया। रविवार को ड्राइवर रामनगर पहुंचा और रिकार्डो को अपने साथ वापस ले गया।
विज्ञापन


उन्होंने रिकार्डो के अध्यापक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार पार्क में सुविधाएं मिलने की बात कही थी, छात्र को वे सभी सुविधाएं नहीं दी गईं। इसकी शिकायत छात्र के विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed