{"_id":"16b93e275922fbcc672e21cf921c2627","slug":"stone-crusher-disclose-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशर से हुई चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोन क्रशर से हुई चोरी का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम वीरपुरलच्छी ढिल्लन स्टोन क्रशर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
क्रशर के प्रबंधक गुरूप्रीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सोमवार की रात क्रशर के सेल्स कांटे पर सचिन और अली अब्बास की ड्यूटी थी। सचिन का काम कैश कलैक्शन करना और अली का काम कांटे पर तोल करना था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह सचिन जब बिक्री का कैश 3.65 लाख काउंटर की दराज में रखकर किसी काम से दूसरे कांटे की ओर गया था। इसी बीच अली अब्बास निवासी हिम्मतपुर पीरूमदारा काउंटर की दराज में रखा कैश लेकर वहां से फरार हो गया। क्रशर के अन्य कर्मियों ने अली की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नही चला।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया सुलेमान निवासी मानपुर थाना काशीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया पकड़ा गया युवक क्रशर के पास वैल्डिंग की दुकान चलाता है, जिसने क्रशर कर्मचारी अली अब्बास के साथ मिलकर तीन लाख 65 हजार रुपये चुराए थे।
उन्होंने बताया सुलेमान को उसके घर में दबिश देकर मय दो लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए। मुख्य आरोपी फरार है। उन्होंने बताया पकड़े गये युवक को कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं फरार की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।