{"_id":"72e463f26ba478ff9f427129918f55c7","slug":"sherwood-guards-sentenced-to-six-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरवुड के गार्ड को छह साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरवुड के गार्ड को छह साल की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवुड स्कूल के छात्र से कुकर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी गार्ड को छह साल की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माने भी लगाया।
विज्ञापन
जुर्माना न देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। शेरवुड स्कूल में आईएएस अधिकारी के पुत्र के साथ गार्ड द्वारा कुकर्म करने के मामले में उसके पिता ने नौ अक्टूबर को तल्लीताल थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
जिसके आधार पर पुलिस ने प्रधानाचार्य पर 21 पास्को एक्ट, वार्डेन रवि पंत पर जुवेनाइल एक्ट और गार्ड आकाश मंडल पर धारा 377, 511, और पॉक्सोे 8, 10, 18 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में एडिशनल एसपी श्वेता चौबे और एसआई श्वेता नेगी ने विवेचना की थी।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रीतु शर्मा की अदालत में चार्जशीट दायर होने के बाद अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के समर्थन में सात गवाह पेश किये। अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट इसलिए दर्ज नहीं कराई, क्योंकि वह छात्र के पिता का इंतजार कर रहे थे।
वहीं अभियोजन पक्ष इस दलील को गलत साबित कर रहा था। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आकाश मंडल को दोषी माना। शुक्रवार को न्यायालय ने गार्ड को छह साल कारावास के साथ पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।