फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shahnaz married woman gone

आखिर कहां गई शादीशुदा शहनाज

Sun, 22 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sun, 22 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

इंद्रानगर वार्ड नंबर की रहने वाली शहनाज कहां गई। पुलिस इस मामले में उसके प्रेमी मुर्सरत से पूछताछ कर रही है। इस मामले में शहनाज की मां ने मुर्सरत पर अपनी बेटी की हत्या और उसके बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों का सत्यापन करने के लिए हापुड़ गई है।

विज्ञापन


इंद्रानगर की रहने वाली साबरा बेगम ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बेटी शहनाज की शादी शकील के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी पैदा हुए लेकिन प्रेम जाल में फंसकर वह बच्चों के साथ मुर्सरत के साथ रहने लगी थी। अगस्त से उसकी बेटी और बच्चे गायब है।
विज्ञापन


आशंका है कि उसकी बेटी की हत्या करके मुसर्रत ने गायब कर दिया है। इस मामले में दो सप्ताह पहले पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने कोतवाली थाने में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दबाव बढ़ने पर पुलिस ने मुसर्रत को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है लेकिन शहनाज नहीं मिल रही है।

 सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी का कहना है कि शहनाज का पता नहीं चला है। बच्चों को तस्दीक करने के लिए पुलिस की एक टीम गैर जनपदों में भेजी गई है। पुलिस शीघ्र ही घटना से पर्दा उठाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed