{"_id":"57a8e0134f1c1b2b12ee4994","slug":"purchased-fifty-thousand-young-woman-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":" पचास हजार में खरीदी युवती, शादी से इनकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास हजार में खरीदी युवती, शादी से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं से शादी के लिए 50 हजार रुपये में युवती को खरीदने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने मंगल पड़ाव में युवक के साथ जाने से मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी युवक हरिद्वार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच से पता चला कि लालकुआं का एक गैंग भोले भाले युवकों से पैसा ऐंठने के लिए शादी का झांसा देता है। मंडलपड़ाव चौकी प्रभारी चेतन रावत घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार के कोटवाल आलमपुर निवासी लोकेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई बीरम के दोस्त ने शादी कराने का वादा किया था। दोस्त के कहने पर 15 दिन पहले वह हल्द्वानी में लड़की देखने के लिए आया ।
विज्ञापन
उसने मुंह दिखायी के रूप में 1100 रुपये दिये। इसके बाद तय तिथि के मुताबिक वह 50 हजार रुपये लेकर लालकुआं गया। वहां एक महिला ने शादी के लिए 80 हजार रुपये की मांग की लेकिन उसने देने में असमर्थता जताई। अंत में 50 हजार रुपये देने पर उसने युवती को उसके साथ भेज दिया। वह युवती को लेकर हल्द्वानी आया। मंगलपड़ाव में युवती ने लोकेश के साथ जाने से इनकार कर दिया।
टेंपो स्टैंड पर हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी चेतन रावत ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़की एक बच्चे की मां है और वह किच्छा के समीप लालपुर की रहने वाली है।
लड़की अपना पता सही नहीं बता रही है। पुुलिस का अनुमान है कि शादी के नाम पर फंसाकर पैसा वसूलने वाले गैंग के जाल में लोकेश फंस गया है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाने का प्रयास कर रही है।