फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PP will remain in jail for three days Haldwani

तीन दिन तक हल्द्वानी जेल में रहेगा पीपी

Sat, 06 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 06 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन

देहरादून पुलिस ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को शुक्रवार सुबह नैनीताल स्थित गैंगेस्टर कोर्ट में पेश किया। दो दिन बाद भी उसकी हल्द्वानी की एक अन्य अदालत में पेेशी है। इस कारण पीपी को तीन दिन तक हल्द्वानी उपकारागार में रखा गया है।

विज्ञापन


नैनीताल कोर्ट में पेशी के लिए देहरादून के पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम पीपी को लेकर गुरुवार रात हल्द्वानी आई थी। शुक्रवार सुबह उसे पुलिस फोर्स ने नैनीताल स्थित गैंगेस्टर सहित दो अदालतों में पेश कराया। आठ जून को उसकी पेशी एडीजे कोर्ट मेें है। इस कारण देहरादून से आई फोर्स उसे हल्द्वानी जेल में दाखिल करने के बाद होटलों में ठहर गई है। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का कहना है कि आठ जून को पीपी को कोर्ट में पेश कराने के बाद फोर्स उसे लेकर देहरादून जेल जाएगी।
विज्ञापन


तीन दिनों के अंतराल में उसकी तीन अदालतों में पेशी है। इस कारण उसे जेल में रखने का निर्णय लिया गया है। चूंकि इसी जिले में पिछले माह एक अपराधी ट्रेन से कूदकर भागा था। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है, ताकि पीपी के समर्थक या विरोधी उससे मुलाकात न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed