फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police arrested

ढाबा मालिक से तीन हजार घूस लेते सिपाही गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested

विजिलेंस विभाग की टीम ने नानकमत्ता मंडी में ढाबा मालिक से तीन हजार रुपए घूस लेते एक सिपाही को मंगलवार की दोपहर धर दबोचा। आरोप है कि सिपाही ने ढाबा मालिक से प्रतिमाह पांच हजार रुपए सुविधा शुल्क तय किए थे। ढाबा मालिक ने अन्य दो हजार माह के अंत में देने का वादा किया था।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के सिद्धि नवदिया निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र केहर सिंह ने सोमवार को एसपी विजिलेंस पंकज भट्ट को कार्यालय में आकर बताया कि उसका नानकमत्ता मंडी में ढाबा है। आरोप है कि यहां स्थानीय थाने में तैनात सिपाही (जल पुलिस) रोहित कुमार उससे पांच हजार रुपए सुविधा शुल्क मांग रहा है। एसपी ने मामले की जांच निरीक्षक केवलानंद आर्या से कराई।
विज्ञापन


जांच में आरोप सही मिलने पर एसपी ने सिपाही को पकड़ने के लिए केवलानंद के नेतृत्व में निरीक्षक दीवान राम आर्या, मुख्य आरक्षी पूरन चंद्र पंत, दीपक सिंह अधिकारी को भेजा। मंगलवार की दोपहर टीम में शामिल लोग ढाबे के पास छिप गए। जैसे की ढाबे मालिक ने सिपाही को 3000 रुपए दिए। टीम में शामिल लोगों ने सिपाही को धर दबोचा। पाउडर लगे रुपए को पानी में डालने पर सिपाही का  हाथ लाल हो गया। इस मामले में विजिलेंस की टीम ने सिपाही के खिलाफ धारा 7/13(1)डी सपठित 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार सिपाही मूलरूप से हरिद्वार जिले के मंगलौर का रहने वाला है। इस मामले की जानकारी मिलने पर सतर्कता निदेशक ने टीम को पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed