{"_id":"406fae10d330bfbfb61c6fefc86a1bf0","slug":"poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से युवती सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से युवती सहित दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवलचौड़ में अपनी बहन के साथ रह रही युवती की रविवार सुबह बिस्तर पर लाश मिली। पुलिस के अनुसार उसकी मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ऊधमसिंह नगर के पीआरडी जवान की पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
बेतालघाट मचपानी निवासी स्व. बालक सिंह की बेटी कविता नेगी (22) देवलचौड़ में अपनी बहन दीपा नेगी के साथ रहती थी। रविवार सुबह वह बिस्तर पर अचेत मिली। बहन दीपा ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल पुलिस चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण जानने के लिए दीपा के पति को बुलाया गया है। पता चला कि पिता की मौत के बाद से कविता और उसकी मां दीपा के साथ रहती थी। एक माह पहले मां घरेलू कार्य के चलते अपने पैतृक गांव गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है। उधर, ऊधमसिंह नगर जिले के मदनापुर से आई पीआरडी जवान राम स्वरूप की पत्नी किरन देवी (35) को सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी की पूछताछ से पता चला कि किरन शनिवार को घर से पैदल निकली। गदरपुर चीनी मिल के पास वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पति उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आया था। पुलिस के अनुसार किरन ने जहर खाया था।
विज्ञापन