{"_id":"59ea4e674f1c1bd1538b84a5","slug":"opposition-in-the-jama-masjid-of-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल की जामा मस्जिद में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल की जामा मस्जिद में मारपीट, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल की जामा मस्जिद में मारपीट, हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी की जामा मस्जिद में इमाम को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सलाम पढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। अध्यक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीती 27 जून को जामा मस्जिद के मुफ्ती द्वारा की गई टिप्पणी की शिकायत बरेलवी समुदाय के लोगों ने मुफ्ती की नियुक्ति करने वाली नगर की अंजुमन इस्लामिया कमेटी से की थी।
विज्ञापन
तब मुफ्ती ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया था। अंजुमन कमेटी ने भी मुफ्ती द्वारा खेद जताने को पर्याप्त बताते हुए उन्हें पद पर बनाए रखने का फैसला सुनाया, लेकिन बरेलवी समुदाय के लोग संतुष्ट नहीं हुए। शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज इमाम अब्दुल खालिक ने पढ़ाई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने अलग-अलग नमाज पढ़ी। नमाज के बाद सलाम पढ़ रहे बरेलवी समुदाय पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने ऐतराज जताते हुए कहा कि जो इस मस्जिद में कभी नहीं हुआ वह आगे भी नहीं होगा, जो भी काम मस्जिद में किए जाएंगे, वह पैगंबर मोहम्मद साहब की सुन्नत पर होंगे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। मस्जिद के भीतर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मो. फारूख से हाथापाई की। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
बाद में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में ही वार्ता कराई।
गहमागहमी के बीच हुई वार्ता में तय किया गया कि जब तक फतवा नहीं आता, तब तक मस्जिद में पहले की ही तरह नमाज अदा कराई जाएगी। इस दौरान सीओ विजय थापा और कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया।
सीओ थापा ने कहा कि जब पिछले दिनों दोनों पक्षों में समझौता कराया जा चुका है तो फिर मामले को जबरन तूल क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक फतवा नही आता, यथास्थिति बनी रहनी चाहिए।
वार्ता के दौरान अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मो. फारूख, जाहिर हसन, अफजाल सिद्दीकी, मो. हामिद, सुहैब शम्सी, शाकिर हुसैन, नाजिम बख्श, मो. नसीम, मो. शाकिर, रमजान बख्श, शानू अहमद, अतीक हुसैन आदि थे।
इधर देर शाम सीओ थापा और कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि मो. फारूख की तहरीर पर नवाब, शब्बू, शरीफ नवाब, सलमान सभी निवासी रुकुट कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल, शरीफ, जुबैर, रईस टिंका, नसीम, शानू, यूसुफ, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बख्श आदि के खिलाफ 147, 323, 504, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवाब, शब्बू, शरीफ नवाब, सलमान समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।