{"_id":"b03bd7374250ed3f16397d08ab513dcd","slug":"one-guard-the-mining-mafia-threatening-vehicle-rescue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक को धमकाकर वाहन छुड़ा ले गए खनन माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन रक्षक को धमकाकर वाहन छुड़ा ले गए खनन माफिया
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में लिप्त माफिया के हौसले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्हें किसी का खौफ नहीं रहा है। बुधवार शाम जब एक वन रक्षक ने कोसी से अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ा तो खनन माफिया वन रक्षक को धमकी देकर वाहन छुड़ा ले गए। पुलिस ने नामजद माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की पापड़ी बीट में तैनात वन रक्षक ठाकुरदत्त ध्यानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम उन्होंने कोसी में दो ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। जब वे वाहनों को लेकर वन चौकी जा रहे थे, इसी बीच दो खनन माफिया ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया और ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाकर भाग गए। विरोध करने पर माफिया ने उन्हें देख लेने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि उन्होंने वन रक्षक की तहरीर के आधार पर उदयपुरी बंदोबस्ती निवासी मनमोहन सिंह और धर्मपाल के विरुद्ध धारा 353, 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन