फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the house of property dealer in Dahria

अब डहरिया में प्रापर्टी डीलर का घर खंगाला

Tue, 02 May 2017 02:18 AM IST
हल्द्वानी
हल्द्वानी Updated Tue, 02 May 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरी की एक के बाद एक वारदातें हो रही हैं। सोमवार को फार्म नंबर 3 डहरिया में बालक बाबा आश्रम के पास प्रापर्टी डीलर गुरविंदर सिंह के घर को निशाना बनाया गया। दिनदहाड़े घर में घुसे चोर नगदी समेत करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। बताया जा रहा है कि चोर कार से आए थे। पुलिस के साथ एसओजी ने भी मौका मुआयने को पहुंची मगर हाथ कुछ नहीं आया।  
 
सोमवार की सुबह प्रापर्टी डीलर के बच्चे पढ़ने के लिए नैनी वैली स्कूल चले गए थे। वह अपनी पत्नी सुरिंदर कौर के साथ सामान खरीदने के लिए करीब 12 बजे बाजार चले गए। दो बजे के करीब दोनों घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा देख दंग रह गए। लाबी का ताला नहीं टूटने पर रॉड से कुंडी निकाली गई थी। घर के अंदर का नजारा देख दंपति के होश उड़ गए। सेफ और अन्य स्थानों पर रखे ढाई लाख रुपये, नेकलेस, चेन, अंगुठी, कान के दो जोड़ी टॉप्स समेत करीब पांच लाख का सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुरविंदर ने बताया कि मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह मंगलवार को दिल्ली जाने वाले थे। इसी कारण वह पत्नी सुरिंदर कौर के साथ सामान खरीदने गए थे। लोगों का कहना है कि दोपहर एक कार उनके घर के सामने खड़ी थी। चर्चा है कि चोर इसी कार से आए थे। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है।  
विज्ञापन


 कहीं पश्चिम यूपी का गैंग तो नहीं 
 पिछले साल भी शहर में दिनदहाड़े चोरों ने डहरिया सहित कई स्थानों पर चोरियां की थीं। इस मामले में एसओजी की टीम ने मेरठ, गाजियाबाद और बुलंदशहर के चार लोगों को गिरफ्तार तीन घटनाओं को खुलासा किया था। उस समय आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो वाहनों को भी बरामद किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन घटनाओं के पीछे पश्चिम उत्तर प्रदेश का गैंग को नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धान मिल सरस्वती विहार की चोरी का खुलासा, चार पकड़े
 कोतवाली पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धान मिल सरस्वती विहार निवासी प्रकाश कुमार टम्टा के घर हुई चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। पता चला कि चोरों ने सामान कबाड़ में बेच दिया था। पुलिस ने चोरी गए सामानों और मेडल  को बरामद कर लिया है। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि प्रकाश कुमार टम्टा शनिवार की रात चोरी हुई थी। मेडिकल चौकी प्रभारी बीसी मासीवाल ने एचसीपी राकेश कुमार, हेमदत्त, गौरव चौधरी, एहसान अली और फिरोज खान के साथ चोरों की तलाश करना शुरू किया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी संतोष कुमार, बिजनौर स्योहारा निवासी सलीम और लाइन नंबर 16 निवासी मोहम्मद इमरान को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बात कुबूल कर ली। उनके पास से चोरी के आठ मेडल, 1200 रुपये नगद और चांदी के जेवर बरामद कर लिए। पूछताछ से पता चला कि उन्होंने चोरी के बर्तनों को कबाड़ी के पास बेंच दिया है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर कबाड़ी लाइन नंबर आठ निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कबाड़ी से भी गैस सिलिंडर और चोरी के अन्य सामानों को बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed