{"_id":"2830b91f6659301055414d45c94058cb","slug":"nancy-convent-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैंसी कान्वेंट स्कूल ज्योलीकोट फिर विवादों में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैंसी कान्वेंट स्कूल ज्योलीकोट फिर विवादों में
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/ज्योलीकोट
Updated Thu, 28 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैंसी कान्वेंट स्कूल ज्योलीकोट (नैनीताल) में छात्र उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। 10वीं के एक छात्र को आपत्तिजनक पत्र लिखने के आरोप में स्कूल प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। बुलंदशहर से पहुंचे छात्र के पिता ने स्कूल के उप प्रधानाचार्य और दो अध्यापकों के खिलाफ ज्योलीकोट की रिपोर्टिंग चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्कूल में कुछ दिन पूर्व एक आपत्तिजनक पत्र कालेज परिसर में मिला था। बताया जाता है कि इसमें उप प्रधानाचार्य और एक टीचर के बारे में आपत्तिजनक बात लिखी गई थी। आरोप है कि कालेज प्रबंधन ने इस पत्र के लिए 10वीं के छात्र दिव्यांशु सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बुलंदशहर को जिम्मेदार माना और 22 मई को जमकर पीटा। उसको 24 मई को अपने घर फोन पर बात भी नहीं करने दी गई। किसी तरह दिव्यांशु ने 26 मई को अपने घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद माता-पिता ने हल्द्वानी के रहने वाले एक परिचित को ज्योलीकोट भेजकर मंगलवार को ही अपने बच्चे को स्कूल से निकाल लिया। बुधवार को पिता राजेंद्र कुमार ने उप प्रधानाचार्य मनोज चौधरी, अध्यापक दिनेश एवं भूपेंद्र के खिलाफ धारा 342, 323, 504 और 3/10 (बंधक बनाकर मारपीट करना आदि) में मुकदमा दर्ज कराया। इसे पूर्व परिजन एसएसपी से भी मिले। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
पहले भी लगा था आरोप
इससे पहले 21 मई को नैंसी कॉन्वेंट में अध्ययनरत तीन बच्चों के अभिभावकों ने ज्योलीकोट चौकी में विद्यालय के प्रबंधकों के खिलाफ बच्चों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस वक्त प्रबंधन ने कथित तौर पर तीन छात्रों को रात में सुनसान राह पर छोड़ दिया था।
साजिशन दर्ज कराया मुकदमा
नैंसी कांवेट स्कूल प्रबंधन से जुड़े अरुण सिसौदिया का कहना है कि लड़के ने आपत्तिजनक पत्र लिखा था। इस संबंध में परिवार के लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने गलती मानने के साथ एक शपथ पत्र भी दिया था, जिसमें भविष्य किसी भी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही थी। प्रबंधन का कहना है कि अब परिवार वालों ने साजिशन मुकदमा दर्ज कराया है।