फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monica-Pankaj scandal

छात्रनेता के चलते टूटे मोनिका-पंकज के दिल!

Sat, 28 Feb 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 28 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

चोरगलिया पुलिस ने कोतवाली के सामने शुक्रवार को मोनिका के करीबी एमबीपीजी कालेज के छात्रनेता को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान छात्रनेता ने स्वीकारा कि उसकी मोनिका से बातचीत होती थी, लेकिन उसने मोबाइल गिफ्ट नहीं किया था। बताया कि मोनिका और पंकज के संबंध एक माह से खराब चल रहे थे। इसी कारण मोनिका ने घर से निकलना भी कम कर दिया था।

विज्ञापन


कठघरिया निवासी छात्रनेता और मोनिका के बीच बातचीत की जानकारी पंकज को उसके मित्रों ने दी थी। वे पंकज को मोनिका के खिलाफ काफी भड़का चुके थे। मोनिका ने इस बात का जिक्र छात्रनेता से बातचीत के दौरान किया था। चर्चा है कि पंकज ने मोनिका को छात्रनेता से बातचीत करने के लिए मना किया था, लेकिन मोनिका को यह बात नागवार लग रही थी। मोबाइल फोन पर भी दोनों के बीच काफी बहस हुई थी।
विज्ञापन


पंकज ने उसे समझाने के लिए 20 फरवरी को रुद्रपुर आने के लिए कहा था, लेकिन मोनिका ने अपनी तबियत का बहाना बनाकर आने से इनकार कर दिया। पंकज के मदनपुर स्थित मोनिका के घर पहुंचने पर तकरार कम होने की जगह बढ़ गई। मामला यहां तक बढ़ा कि पंकज ने पिटाई करने के बाद मोनिका और खुद को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को छात्रनेता से एसओजी और चोरगलिया पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस पंकज के अन्य मित्रों की भी तलाश कर रही है, जो उससे बराबर बातचीत करते थे। पुलिस यह जानना चाहती है कि पंकज तक सूचना पहुंचाने वाला आखिर कौन मित्र था। इधर, पुलिस ने मोबाइल से भी काफी हद तक जानकारी इकट्ठा कर ली है। थानाध्यक्ष अरुण वर्मा का कहना है कि इस कांड में किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed